हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इज़राइली सेना ने लेबनान की सीमा के कुछ इलाक़ों में हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ सीमित ज़मीनी आक्रमण की शुरुआत की है।
ज़ायोनी स्रोतों ने इज़राइली सेना के हवाले से बताया कि इज़राइल की 91वीं डिवीजन ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह का सामना करने के लिए सीमित ज़मीनी हमला आरंभ किया है।
हिज़्बुल्लाह बलों ने पहले ही घोषणा की थी कि वे ज़ायोनी शासन के किसी भी हमले का मुक़ाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इससे पहले इज़राइली टीवी चैनल 12 ने रिपोर्ट दी थी कि हिज़्बुल्लाह की युद्ध में भागीदारी के दौरान, वह सैन्य क्षमता जो इज़राइली सेना को लगा था कि नष्ट हो चुकी है, नए संघर्षों में फिर से स्पष्ट रूप से दिखाई दी है।
रिपोर्ट में कहा गया कि यह क्षमताएँ ख़ास तौर पर हिज़्बुल्लाह की विशेष “रिज़वान फ़ोर्स” के बीच अब भी मौजूद हैं।
इस ज़ायोनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया झड़पों में हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों ने ड्रोन और बिन पायलट वाले विमानों की मदद से पहले इज़राइली सेना की चौकियों की डाह दिया और फिर वहाँ एंटी-टैंक और एंटी-आर्मर मिसाइलें दागीं।
आपकी टिप्पणी